logo

युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |

अभिषेक कुमार सिंह/दुमका
रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी टोला (सहेजना ) गाँव की एक महिला ने आपसी कलह के कारण फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली | घटना के विषय में मृतिका केसो देवी की भतीजी रूबी देवी और बहन कमली देवी ने बताया की मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे के आस-पास मृतकी केसो देवी का नौ वर्षीय पुत्र फ़ोन के माध्यम से अपनी मौसी को बताया की उसकी माँ केसो देवी अपने घर मे ही फांसी की फंदे से लटक रही है | आप लोग जल्दी से आईये | इतना सुनते ही रूबी देवी और कमली देवी अपने माँ पिता के को साथ लेकर ज़ब बहन केसो देवी का घर पहुंची तो सभी देखकर आवाक रह गए | बहन केसो देवी फांसी के फंदे से लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी | घटना के समय मृतिका केशो का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी का कार्य कर रहा था | घटना की जानकारी जैसे ही रामगढ़ थाना को मिली, रामगढ़ थाना की गश्ती दल अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया | मृतिका केशो देवी की भतीजी रूबी देवी और बहन कमली देवी ने केशव देवी के पति बूटन रावत के बड़े भाई फूलचंद राउत और उसकी पत्नी प्रमिला देवी के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि यही दोनों की वजह से ही केशो देवी की मौत हुई है | मृतिका केशो देवी (32) अपने पीछे अपने पति और नौ वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार और एक पुत्री को छोड़कर चली गई |


घटना को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विषय में कुछ कहा जा सकता है |

शशिकांत साहू
थाना प्रभारी,रामगढ़

101
5171 views